परवेज अख्तर/सिवान : राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन सेशन मामलों की सुनवाई मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को हुई। विशेष अदालत के विशेष सेशन न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तीनों मामलों की सुनवाई अभियोजन एवं बचाव पक्ष की उपस्थिति में हुई। कमरुल हक अपहरण कांड मामले में अभियोजन एवं बचाव पक्ष ने कानूनी बिंदुओं पर अपना-अपना पक्ष प्रस्तुत किया। अदालत ने आरोप गठन की बिंदु पर अंतिम बहस हेतु तिथि निश्चित कर दिया। सुरेंद्र पटेल हत्याकांड मामले में गवाही के बिंदु पर अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से आंशिक सुनवाई की गई। एक क्रिमिनल रिवीजन मामले में भी अदालत ने संक्षिप्त सुनवाई किया। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह,सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…