परवेज अख्तर/सिवान :- बिहार परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम ने रोजेदारों को दावत ए इफ्तार दी। इसमें काफी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। लालगंज में आयोजित इस दावत ए इफ्तार में रोजेदारों को स्थानीय मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शमशाद ने बताया कि इफ्तार के समय रोजेदारों की दुआ अल्लाह ताला कबूल करते हैं। रोजेदारों के इफ्तार कराने को बहुत अधिक सवाब है। उन्होंने रमजान के रोजे की फजीलत भी बताई।मस्जिद से अज़ान की आवाज सुनाई देते ही रोजेदारों ने इफ्तार कर दिन भर का रोजा पूरा किया। इस दावते इफ्तार में सैयद जहीर अनवर, मोहम्मद अबू शहमा, शिक्षक रफीक अंसारी, मो. हाफिजुल्लाह अंसारी, शुकरुउल्लाह अंसारी, नसरुल्लाह अंसारी, अफजल हुसैन, दुखी अंसारी, आफताब आलम, मो. सद्दाम, मो. इरफान,मो. इमरान, मुस्तफा अंसारी, साबिर अली, वकील अंसारी, अब्दुल जब्बार अंसारी समेत काफी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। दावते इफ्तार के समापन पर प्रखंड अध्यक्ष महबूब आलम ने कहा कि ऐसे आयोजन भाइचारे को बढ़ावा देता है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…