परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को राजद सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में सभी छह मामलों में सुनवाई हुई। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में मोबाइल बरामदगी से जुड़े मामले में गवाही के लिए पूर्व से तिथि निर्धारित थी। विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में अभियोजन की ओर से बतौर गवाह छापामारी दल के तत्कालीन सदस्य राकेश कुमार को गवाही के लिए प्रस्तुत किया गया। राकेश कुमार छापामारी दल के सदस्य थे तथा कांड के अनुसंधानकर्ता भी थे। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने गवाह राकेश कुमार से जिरह किया। जीरह के क्रम में गवाह राकेश कुमार ने प्राथमिकी का समर्थन किया। जिरह समाप्त हो गया। अन्य पांच मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई। सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन उपस्थित थे। विशेष सेशन न्यायाधीश वीके शुक्ला की अवकाश में रहने के कारण उनकी अदालत में मामले की सुनवाई नहीं की जा सकी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…