Categories: जिला

चोरों ने घर से तीस हजार की संपत्ति चुराई

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव के निवासी सुरेंद्र साह के घर से चोरों ने बुधवार की रात नकदी, जेवर सहित 30 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे। चोर मुख्य दरवाजे को खोलकर घर में घुस गए। जिस कमरे में हम सोए थे उसका दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया। फिर बगल के कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर कीमती सामान, जेवर और नकदी रुपये निकाल लिए। एक दूसरा बक्सा घर के पीछे ले गए। वहीं बक्से को खोलकर कीमती सामान निकाल लिए। बक्से को छोड़कर भाग गए। नकदी, जेवर समेत करीब 30 हजार की संपत्ति की चोरी हुई है। गुरुवार की सुबह जब घरवालों की नींद खुली तब पाया कि उनके कमरे के बाहर से दरवाजा बंद है। दरवाजा खुलने के बाद घर में हुई चोरी की जानकारी हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026