परवेज अख्तर/सिवान :- मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन तीन सेशन मामलों की सुनवाई की गई । विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तीनों मामलों की सुनवाई की गई। राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े पूरक मामला अखलाख एवं चंदन के मामले में गवाही के लिए तिथि पूर्व से निश्चित थी। किंतु गवाह एवं कांड के अनुसंधानकर्ता के अदालत नहीं पहुंच सकने के कारण मामले में गवाही नहीं हो सकी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक के पुत्र सोनू हत्याकांड मामले में अदालत ने दोनों पक्षों को निश्चित तिथि पर आरोप गठन की बिंदु पर बहस करने के लिए निर्देशित किया। भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र पांडेय हत्याकांड मामले में भी आंशिक सुनवाई की गई । अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…