Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हत्याकांड के तीन आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में दो अलग-अलग हत्या कांड के तीन आरोपितों ने गुरुवार को पुलिस दबाव में आकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है जिसे न्यायाधीश ने जेल भेज दिया। बताया जाता है कि तीनों हत्याकांड के आरोपी हैं। पुलिस दबिश के कारण सुरेश यादव हत्याकांड के आरोपित गुरुवार को न्यायालय आत्समर्पण कर दिया। एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि घटना की प्राथमिकी के बाद हत्या कांड हुसैनगंज थाना कांड सं. 48/18 के आरोपित आंदर के पंचबेरवा निवासी तैयब मियां को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी और वह पुलिस गिरफ्त से भाग रहा था। लेकिन पुलिस के दबाव के बाद उसने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जहां से न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस अब उसे रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन देगी। वहीं दूसरी ओर गोरेयाकोठी थाना कांड सं. 87/18 के नामजद आरोपित जलपुरवा निवासी साबिर अंसारी एवं मेराज अंसारी ने भी पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में समर्पण कर दिया। इस संदर्भ में गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि विगत 12 मई, 18 गोविंदापुर निवासी नसीर आलम की प्रेम प्रसंग में हत्या कर उसके शव को बगीचे में फेंक दिया गया था। इस कांड में पूर्व में दो आरोपित जलपुरवा निवासी कैलाश यादव एवं सनोज यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में जलपुरवा निवासी साबिर अंसारी एवं मेराज अंसारी फरार चल रहे थे। इसके विरुद्ध पुलिस ने इश्तेहार तामिला के बाद कुर्की की तैयारी में थी तभी पुलिस दबाव में आकर इन दोनों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया जिसे न्यायाधीश ने इन्हें भी जेल भेज दी। ज्ञात हो कि इस मामले में मृतक की भाभी के बयान पर गोरेयाकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026