Categories: पटना

बिहार में मॉब लिंचिंग: भैंस चोरी के आरोप में भीड़ ने लाठी-डंडे से पीट युवक को मार डाला, दूसरे की हालत गंभीर

पटना: सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र के अमृता गांव में चोरी के आरोप में भीड़ ने एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई कर बेरहमी से मार डाला। घटना रविवार देर रात की है। मृतक की पहचान पतरघट ओपी क्षेत्र के करिअत गांव निवासी रुपेश पासवान (26) के रूप में हुई है। जबकि सोनवर्षाराज के अमृता गांव निवासी जस्सी यादव गंभीर रुप से जख्मी है। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बरैठ पंचायत के अमृता गांव निवासी पशुपालक मधुसूदन ऋषिदेव बीते रात घर के सामने सड़क किनारे अपने तीन भैसों को बांध कर बगल के मचान पर सोया हुआ था। रात 12 बजे के करीब मधुसूदन की नींद खुली तो मवेशी को नहीं देख अपने पूरे परिवार सहित ग्रामीणों के साथ मवेशी की खोजबीन करने लगे। तब तक घटना की जानकारी ग्रामीणों को भी हो गई। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर लाया। उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी डंडे से जमकर पिटाई करने लगे।

पिटाई से रुपेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रुप से जख्मी जस्सी कुमार को इलाज के लिए सोनवर्षा पीएचसी लाया गया वहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों ने भैंस चोरी की बात कबूल करते बेचने की बात कही। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और पिटाई शुरु कर दी। वहीं, जख्मी युवक ने बताया कि हम दोनों को नवटोलिया के पास ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई शुरु कर दी है। पिटाई के दौरान ही रुपेश की मौत हो गई।

सोनवर्षा थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जख्मी का बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत सिमरीबख्तियारपुर एसडीपीओ इम्तियाज अहमद ने बताया कि भैस चोरी के आरोप में ग्रामीणों की पिटाई से एक युवक की मौत हुई है। दूसरा जख्मी है जिसका इलाज चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026