Categories: पटना

खगड़िया में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर का रिम उड़ घर में बैठे दंपती को लगा, पति और पत्नी की मौत

पटना: खगड़िया जिले के एनएच 107 पर चौथम थाना क्षेत्र के पटेलनगर गांव के पास सोमवार को ट्रैक्टर का टायर फटने से दंपती की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक शंभू साह (55) व उनकी पत्नी फुदा देवी (52) पटेल नगर गांव के ही रहने वाले थे। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच 107 को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे चौथम सीओ भरत भूषण सिंह व थानाध्यक्ष मुरारी कुमार जाम तुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर ही मुआवजा देने की मांग पर आक्रोशित लोग लगभग चार घंटे से अड़े हैं।

सीमेंट लदा एक ट्रैक्टर चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा घाट की ओर जा रहा था। पटेल नगर गांव के समीप ट्रैक्टर की ट्राली का चक्का अचानक फट गया। इसके बाद चक्का का रिम उड़कर घर के गेट पर बैठे शंभु साह एवं उसकी पत्नी को लग गया। सिर पर रिम की चोट इतनी जोर से लगी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं खड़े हारो यादव नामक एक व्यक्ति भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सोनवर्षा घाट के एक क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद दोनों शवों को एनएच पर रखकर परिजनों ने सड़क को जाम कर दिया। घटना के बाद का चालक भागने में सफल रहा। चौथम थानाध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इधर सदर एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जाम तुड़वाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026