Categories: पटना

बैटरी चोरी के आरोप में भीड़ ने किया मॉब लिंचिंग….एक की मौत एक घायल….लोगों ने किया हंगामा…प्रदर्शन और सड़क जाम

पटना: नालंदा में एक बार फिर भीड़ तंत्र ने एक व्यक्ति की पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना नालंदा थाना इलाके के नियमतनगर गांव की है, जहां बुधवार को बैटरी चोरी के संदेह में एक व्यक्ति मॉब लिंचिंग का शिकार हो गया जबकि दूसरा घायल है और उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक़ भीड़ ने पीट-पीटकर एक की जान ले ली। मारपीट के बाद दो लोगों को नालंदा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था, मगर एक की हालत काफी गंभीर थी जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान कारू कुमार की मौत हो गई और मनीष कुमार बुरी तरह के जख्मी है। जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर इलाज करा रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नियमत नगर गांव के निवासी सोनू कुमार के ऑटो से बैटरी की चोरी कर ली गई थी। मनीष कुमार गांव में किराए पर रहता था। चोरी के संदेह में मनीष के माध्यम से कारू को ग्रामीणों ने बुलाया। दोनों के पास से चोरी की बैटरी बरामद की गई। इसके बाद भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी।

एक दिन पहले मोहम्मद एजाज नामक युवक के ऑटो से भी बैटरी चोरी हुई थी। मारपीट के बाद दोनों को जख्मी हालत में सिलाव पीएचसी ले जाया गया जहाँ से बेहतर इलाज के लिए नालंदा थाना पुलिस के सहयोग से बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। जहां कारू कुमार की मौत हो गई। कारू हरनौत का रहने वाला है और इसके पिता की कबाड़ी का दुकान दीपनगर इलाके में है।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026