सिवान: ट्रक व बोलेरो के आमने सामने की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

सराय ओपी क्षेत्र के बड़का गांव के समीप हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: सराय सहायक ओपी क्षेत्र के बड़का गांव के समीप बुधबार की देर रात्रि बोलेरो व ट्रक के आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जिसमें गंभीर चोट के कारण एक की मौत हो गई. मृतक की पहचान लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी नसरुद्दीन अंसारी है. जबकि घायलों में इसी गांव के इब्राहिम व सोहेब राजा हैं. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सरांय ओपी प्रभारी तनवीर आलम घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नसरुद्दीन अंसारी अपने चचेरे भाई गुलाम हुसैन को अस्पताल में भर्ती करने के लिए भाड़े की गाड़ी से सीवान गया हुआ था.

वापस घर लौटने के लिए निकले थे, तभी वे लोग अभी बड़का गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रही ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गई. जिससे एक की मौत हो गयी. जबकि अन्य घायल हो गए. सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मौत की सूचना प्राप्त होते ही बसौली स्थित उसके घर में कोहराम मच गया. पत्नी एनुल नेशा चित्कार मार रोने लगी. पुत्र इकबाल अहमद मुस्तफा और जलाल सूचना मिलते ही रोते बिलखते सीवान के लिए चल दिए. मृतक मृदुभाषी एवं समाज का चहेता था. उसकी मौत से पूरा गांव गमगीन है. नसरुद्दीन खेती बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था. नसरुद्दीन के जाने के बाद परिवार पर पहाड़ टूट पड़ा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026