परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला समीप एक यात्री से मोबाइल व लैपटॉप को झपटा मर कर भगाने वाले चोर को पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार मंगलवार को जेल भेजा दिया। गिरफ्तार चोर के पास चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया गया जबकि लैपटॉप बरामद नहीं हुआ। मामले में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि एक माह पहले एक यात्री का कचहरी ढाला के पास मोबाइल व लैपटॉप छीन लिया गया था। इसके बाद चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी कि उसे मंगलवार को बस स्टैंड से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।अभी लैपटॉप को बरामद नहीं किया गया है। गिरफ्तार युवक खुरमाबाद निवासी अमृत राज है जिसे जेल भेजा दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…