परवेज अख्तर/सिवान : पर्व त्योहार के अवसर पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ सतर्क है। जंक्शन पर जीआरपी द्वारा यात्री सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेनों में महानगरों से अपने घर आ रहे यात्रियों के साथ कोई अनहोनी न हो इसके लिए स्पेशल एस्कार्ट तैनात किए गए हैं। रेल एसपी के निर्देश पर जीआरपी द्वारा जंक्शन पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद है कि ट्रेन में कोई भी यात्री नशाखुरानी का शिकार न हो। इसी कड़ी में मंगलवार को जंक्शन पर जीआरपी प्रभारी नंद किशोर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिला सिपाही व जवानों को शामिल किया गया था। प्रभारी नंद किशोर सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत यात्रियों को जागरूक किया गया। यात्रियों के बीच नशाखुरानी से बचाव से संबंधित हैंडबिल का भी वितरण किया गया। अभियान के तहत यात्रियों से अपील की गई कि ये यात्रा करते समय किसी भी व्यक्ति द्वारा दिये गये पदार्थ को न खाएं। ट्रेन या स्टेशन पर पड़े लावारिस वस्तु को देख शीघ्र ही पुलिस को सूचित करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…