परवेज़ अख्तर/सिवान:
रविवार की शाम हुसैनगंज बाजार में सब्जी की खरीदारी करने गए एक युवक को कुछ उचक्कों ने धक्का देकर उसकी मोबाइल छीन ली। युवक ने जब तक शोर मचाया उचक्के गाड़ी पर सवार होकर तेज गति से फरार हो गए। मामले में खबर प्रेषण तक पीड़ित युवक द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया था। बताया जाता है कि खरसंडा निवासी जवाहर राम रविवार की शाम हुसैनगंज बाजार सब्जी खरीदने गया था। इस दौरान बाइक सवार दो उचक्कों ने उसे पीछे से धक्का देकर गिरा दिया।
जब तक युवक संभलता दोनों उचक्कों ने उसके पॉकेट में रखे मोबाइल को छीन लिया और गाड़ी पर सवार होकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि इस मामले में अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि विगत दिनों हुसैनगंज अपने रिश्तेदार के घर दार्जिलिग से आई एक महिला से थाना से 200 मीटर की दूरी पर शाम के समय टहलने के क्रम में एक उचक्के ने हाथ से मोबाइल छीन फरार हो गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…