Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- प्रसव के दौरान महिला की मौत

गोपालगंज: जिले के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित एक निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित स्वजनों ने हंगामा करते हुए क्लिनिक में तोड़फोड़ की। स्वजनों के उग्र रूप को देखते हुए चिकित्सक तथा कर्मी फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत करा दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बढेया गांव निवासी सिराजुल हक की पत्नी जैनब खातून का मायका विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सल्लेहपुर मटिहिनिया गांव में था। गर्भवती जैनब खातून अपने मायके आई हुई थी।

प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की देर शाम स्वजन उन्हें कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. सुहानी कुमारी के क्लिनिक पर ले गए। महिला को क्लिनिक में भर्ती करने के बाद इलाज शुरू किया गया। इसी बीच प्रसव के दौरान रविवार की दोपहर जैनब खातून की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित स्वजनों ने हंगामा करते हुए क्लिनिक में जमकर तोड़फोड़ की। इसी बीच लोगों के उग्र रूप को देखकर चिकित्सक तथा कर्मी फरार हो गए। स्वजन महिला के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। शाम तक हंगामा चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उग्र लोगों को समझा कर शांत करा दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026