परवेज़ अख्तर/सिवान :- 23 अप्रैल को शहर के एसपी निवास के पास युवक से लूट के बाद हत्या के पहले एक बुजुर्ग से हुए लूट मामले में बुजुर्ग का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग से हुए लूट में लुटेरों ने उनका पूरा सामान एवं नकद समेत मोबाइल की लूट कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मोबाइल को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस मोबाइल नंबर के ट्रैक से उसको जब्त की है साथ ही उस मोबाइल एवं नंबर का उपयोग करने वाले को भी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिया गया युवक मीरगंज के जिगना जिगरहवा निवासी मदन राम बताया गया है। सूत्रों के अनुसार मदन राम बस स्टैंड में गाड़ी सर्विस दुकान में काम करता है। ज्ञात हो कि 23 अप्रैल को एसपी आवास के पास अज्ञात युवक के हत्या के बाद जांच में सारी जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस को सारी जानकारी हत्या के पहले बुजुर्ग से हुए लूट मामले में बैग बरामदगी में हुआ तब पुलिस बुजुर्ग सुभाष प्रसाद से संपर्क की तो उन्होंने घटना की सारी आपबीती पुलिस को बताई थी। उन्होंने भी अपने साथ हुए लूट के बारे में बताया जिसमें उनका मोबाइल भी लूटा गया था।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…