Siwan News

शादी समारोह में आए युवक सहित दो का सरयू से शव बरामद

​परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के साईंपुर गांव में सोमवार की शाम सरयू नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबकर मौत हो गई। जबकि 28 अप्रैल को नहाने के क्रम में डूबे एक बच्चे का शव भी एनडीआरएफ की टीम ने दाहा नदी से बरामद किया। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा गया। घटना के संबध में मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र शहरकोला गांव निवासी मयंकेश्वर सिंह का पुत्र सिंटू सिंह (20) आपने रिश्तेदार साईंपुर गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह के घर शादी में शामिल होने आया था। सोमवार की शाम अपने तीन चार दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया। इसी क्रम में वह अचानक गहरे पानी में चला गया जहां वह डूबने लगा। सिंटू को डूबता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। तब दोस्तों ने गांव में आकर परिजनों को डूबने की खबर दी। डूबने की खबर पाकर गांव के लोग सरयू नदी की तरफ दौड़े और गांव के कुछ लोग सिंटू को सरयू नदी में ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो नहीं मिला। घटना की सूचना पाकर सिसवन थाना एवं एनडीआरएफ की टीम दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी शव नहीं मिला। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी काफी खोजबीन के बाद युवक का शव जई छपरा गांव के सामने सरयू नदी के घाट के समीप मिला। वहीं गत 28 अप्रैल को गंगापुर सिसवन में डूबे राजेश महतो के पुत्र रोशन महतो (8) का शव भी सिसवन दाहा के सामने सरयू नदी से बरामद कर लिया गया। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं। युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024