पटना

मोदी सरकार को कृषि बिल वापस ले लेना चाहिए – ज़फर अहमद

पटना: कृषि बिल के विरोध में अखिल हिन्द अग्रगामी किसान सभा अन्य किसान संगठनों के साथ आज पटना के गांधी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला।प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से आये सैकड़ों की तादाद में किसान समुदाय के लोग सड़कों पर उतर एक साथ मार्च कर मोदी सरकार को संकेत दे दिया कि बिहार के किसान भी काले क़ानून के विरोध में देश के किसानों के साथ एकजुट हैं।फ़ॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ज़फ़र अहमद ने बताया कि आज का मार्च ऐतिहासिक रहा और बिहार के सत्ता में बैठे लोगों को भी अब इस बात का डर सताने लगा है कि जेसे पुरा देश धीरे धीरे आंदोलित होता जा रहा है कहीं इसका स्वरूप विनाशकारी ना हो जाए।

मोदी सरकार को शायद इस बात की समझ नहीं कि लोगों से ही सरकारें होती हैं और किसान भी लोग ही हैं।मोदी सरकार को अब अपनी ज़िद छोड़ देनी चाहिए तथा किसानों की बात मान कर कृषि बिल को वापस ले लेना चाहिए। आज के किसान मार्च में फ़ॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश अध्यक्ष अमेरिका महतो,प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र कुमार,अखिल हिन्द अग्रगामी किसान सभा प्रदेश संयोजक रामायण सिंह,नवीन शाही,रविन्द्र लाल कर्ण के साथ पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024