Maharajganj News

महराजगंज में मलीहुद्दीन बाबा के मजार पर उर्स मेला का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान:
शहर के पसनौली गगन स्थित हजरत बाबा मलीहुद्दीन शाह के मजार पर मंगलवार को 75 वां उर्स मेला का आयोजन किया गया. जिसमे हजारो की सख्या मे हिन्दू व मुस्लिम भाइयों ने एक साथ मिलकर मजार पर चादर पोशी की एवं मन्नते मागी. बताया जाता है कि बाबा मलीहुद्दीन शाह के मजार पर प्रत्येक साल उर्स का मेला लगता है. जिसके लिए बंगाल, उतरप्रदेश, एवं सारण प्रमंडल के अलावे काफी दूर दराज के इलाके से जाहरीनं शिरकत कि. बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई-बहनों ने बाबा के मजार पर चादरपोशी कर अपने परिवार, राज्य एवं देश की सुख-समृद्धि, तरक्की की दुआएं मांगी. इस मजार की जो सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां हिन्दू व मुस्लिम दोनो समुदाय के लोग एक साथ मिलकर पूजा अर्चना व चादरपोशी करते है.

ऐसी मान्यता है कि इस मजार पर जो भी सच्चे दिल से मन्नत मांग लेता है. उसकी मन्नते जरुर पूरी हो जाती है. मजार पर चादरपोशी मे मुख्य अतिथि खानकाह दरगाह चिरागे रब्बानी गैसे जमानी उलीदपुर शरीफ उन्दरा शरीफ के गद्दी नसीब शाह हजरत मोहमद इजहार अहमद मोईनी के सरपरस्ती मे चादरपोशी कि गई. मेले में बच्चों के लिए झूला समेत खेल खिलौने, मिठाई, चाट, पकौड़े की दुकानें सजी हुई थी. बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया.इस मौके पर अब्दुल हन्नान,रोशन अली, मौलाना इसरारुल हक, मो.अब्दुल्लाह, शमशाद खान, गौहर अली, खालीद हुसैन, काशीद हुसैन, साहेब हुसैन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पशुराम सिंह, बच्चा बाबा, जोगेंद्र यादव, वासुदेव प्रसाद, जुलानी अंसारी, रिजवानुल्लाह उर्फ टुन्ना मिया, आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026