परवेज़ अख्तर/सिवान :- बार काउंसिल पटना के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद सिंह के असामायिक निधन के कारण मो. शहाबुद्दीन के मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं मंडल कारा में गठित विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र के अवकाश में रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं दूसरे हाफ में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से अलग रहने के कारण विशेष सत्र न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में भी सुनवाई नहीं हो सकी। ज्ञात रहे कि बार कौंसिल पटना के पूर्व चेयरमैन एवं वरीय अधिवक्ता, काउंसिल के सदस्य राजेंद्र प्रसाद सिंह के असामयिक निधन के चलते अधिवक्ताओं ने दूसरे हाफ में उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा। इस वजह से दूसरे सत्र में सिविल कोर्ट सिवान के किसी भी न्यायालय में कोई कार्य नहीं हो सका। न्यायालय कार्य अवधि के दौरान विशेष अदालत में किसी भी अधिवक्ता ने अपने कार्य का योगदान नहीं दिया। गुरुवार को विशेष अदालत में मो. शहाबुद्दीन के सुनवाई के लिए कुल 8 मामले पूर्व से निश्चित हैं। सभी मामलों में अगली तिथि को सुनवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…