परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 10 बजे तस्करी के लिए बाहर भेजे जा रहे ट्रक से 20 मवेशियों को जब्त किया। हालांकि पुलिस को देख तस्कर और ट्रक चालक के साथ खलासी भागने में सफल रहे। दारोगा अरविंद सिंह के लिखित बयान पर बड़हरिया थाना कांड संख्या 354/18 अज्ञात पशु तस्कर और ट्रक चालक और खलासी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मंगलवार की रात गश्त में दारोगा अरविंद कुमार ने परमा मोड़ पर मवेशियों से भरा ट्रक काे देखा। ट्रक को जब रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक के चालक एवं खलासी अंधेरे का फायदा उठा फरार हो गए। पुलिस ने जब्त ट्रक से 20 बैल को बरामद किया तथा ग्रामीणों को जिम्मेनामा पर सौंप दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…