Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान शहर की साफ-सफाई में प्रतिमाह आने वाले खर्च का मांगा ब्योरा

परवेज़ अख्तर/सिवान: नगर परिषद में वित्तीय वर्ष 2017 से डीजल घोटाले के आरोप मामले में डीएम ने सख्त कदम उठाते हुए मामले की सुनवाई को लेकर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। मामले में पूर्व वार्ड पार्षद सह आरटीआइ कार्यकर्ता इंतखाब अहमद ने डीएम को आवेदन देकर प्रत्येक माह डीजल के नाम पर फर्जी वाउचर से लगभग आठ लाख रुपये की निकासी कर विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया था।उन्होंने बताया है कि नगर परिषद में डोर-टू-डोर कचड़ा संग्रहण और लगभग 20 प्वाइंट कचरा का उठाव एनजीओ द्वारा किया जाता है। इसके बावजूद वित्तीय वर्ष 2017 से डीजल घोटाले का खेल चल रहा है। पार्षदों द्वारा कई बार इसकी जांच को लेकर मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।सफाई कार्य को ले लगभग 40 टीपर/ट्रैक्टर/जेसीबी/ इत्यादि में डीजल का खर्च दिखाया जाता है।

इसके साथ ही खराब पड़ी कई गाड़ियों के नाम पर भी डीजल का उठाव कर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इनमें से अधिकांश गाड़ियों का ना तो रजिस्ट्रेशन ही है और ना ही इंश्योरेंस कराया गया है।उन्होंने बताया है कि नगर द्वारा अंगौता में खरीदी गई भूमि पर कूड़ा का निस्तारण कराने के लिए डीजल दी जाती है, जबकि कूड़े को शहर में सड़क के किनारे जहां तहां डंप कर दिया जाता है। इस संबंध में मामले की जांच करते हुए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय ने शनिवार को प्रधान सहायक से कूड़ा उठाने वाले वाहनों पर कितनी राशि खर्च की जाती है। समेत कूड़े का उठाव कहां-कहां से होता है और कहां उसको डंप किया जाता है।तथा कितनी गाड़ियां प्रयोग में लाई जाती है, इसकी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही साथ 2019-20 का खर्च का पूरा ब्योरा भी मांगा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024