भगवानपुर हाट

मोरा में दो पक्षों में हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल पटना रेफर

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना के मोरा गांव में एक बार फिर से सोमवार की संध्या दो पक्षों में हुई मारपीट में कुल छह लोग घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष के अजय कुमार पंडित, पंकज कुमार पंडित, कमल देव पंडित, सुरेश पंडित तथा दूसरे पक्ष के गुड्डू सिंह तथा बीर विजय सिंह हैं. मारपीट का कारण पुरानी  रंजिश बताया जाता है. सभी घायलों को सोमवार की देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से चिकित्सको ने अजय कुमार पंडित तथा पंकज कुमार पंडित को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

इस मामले में एक पक्ष के कमल देव पंडित के आवेदन पर मालिक सिंह, मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, गुड्डू कुमार सिंह, वीर विजय सिंह,  शैलेश सिंह, चंदन सिंह, नसरुद्दीन मियां, विशाल कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह तथा प्रिंस कुमार सिंह सहित बारह लोगों पर धारदार हथियार, कांटा, लाठी डंडा से मारकर जख्मी करने तथा दो बाइक को क्षतिग्रस्त करने तथा घर का खिड़की तोड़ने एवं महिलाओं को मारने का आरोप है.

दूसरे पक्ष के वीर विजय सिंह के आवेदन पर सुरेश पंडित, वीरू पंडित, दीपक कुमार, रोहित कुमार, मुकुल पंडित, अजय पंडित तथा अंकित पंडित पर लाठी डंडा तथा चाकू से वार कर जख्मी करने का प्राथमिकी दर्ज की गई है. गंभीर रूप से घायल पंकज कुमार पण्डित को सीवान सदर अस्पताल से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. ज्ञात हो कि विगत कुछ दिनों से मोरा सहित उसके आस पास के गांव में समाजिक तनाव काफी बढ़ गया है. इससे पूर्व कई बार दो पक्षों में संघर्ष हो गए है. जिसमें कई लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज भी की गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026