परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर इंटर महाविद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार की देर संध्या एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं चलाकर क्षेत्र के लोगों के सर्वांगीण विकास में पिटारा खोल दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति-अमन और विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार कटिबद्ध है. उन्होंने मनोज कुमार सिंह को हिन्दू युवा वाहिनी का सदस्य बताते हुए हिंदू एकता का परिचय दिया.
मंच पर दर्जनो लोगों को सन्गठन में शामिल किया गया. तालिमापुर निवासी सोनू कुमार सिंह को राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया. साथ ही उन्होंने बलराम सिंह को भी प्रदेश सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण दिलाई. हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह और सोनू कुमार सिंह को मुकुट व अंग वस्त्र देकर मनोज सिंह ने सम्मानित किया. मौके पर जनसभा को संबोधित करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पासवान, जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, जितेंद्र भारती आदि शामिल रहे. अध्यक्षता लोजपा नेता राजा भैया उर्फ राजा बाबू और मच संचालन अनिल पासवान ने किया. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…