Categories: पटना

MLC चुनाव…..NDA, RJD और कांग्रेस के बाद चिराग ने भी उम्मीदवारों का किया एलान

पटना: बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार की 24 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. रविवार को LJP (रामविलास) ने 5 उम्मीदवारों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी, जो चुनावी मैदान में नजर आएंगे. हालांकि अभी भी कई सीटों पर मामला फंसा है. जिसके कारण कैंडिडेट की घोषणा नहीं हो पाई है।

रविवार को विधान परिषद के (स्थानीय प्राधिकार) चुनाव के लिए लोजपा (रामविलास) ने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रधान महासचिव मयंक मौली ने एमएलसी चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की घोषणा की LJP (रामविलास) की पहली लिस्ट में 5 कैंडिडेट के नाम ही दिए गए हैं. बांकि उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की गई है।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रधान महासचिव मयंक मौली की ओर से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक गया, जहानाबाद और अरवल सीट से सतेंद्र शर्मा, नालंदा से नरेश प्रसाद सिंह, रोहतास-कैमूर से रविशंकर पासवान, दरभंगा से विपिन पाठक और सहरसा, मधेपुरा और सुपौल सीट से गंगा सागर कुमार उर्फ़ छत्री यादव को LJPR का प्रत्याशी बनाया गया है।

आपको बता दें कि बिहार में 24 सीटों के लिए विधान परिषद का चुनाव होना है. बताया जा रहा है कि अन्य सीटों के लिए चिराग की पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी जल्द करेगी. मालूम हो कि विधान परिषद के चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी. जबकि मतदान 4 अप्रैल को और मतगणना 7 अप्रैल को होनी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024