परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के परौली शाह टोला गांव में रविवार की रात्रि गुलाब चंद साह गौर के घर में अचानक आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते घर में रखे बर्तन, पकड़ा समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गए। इस घटना में झोपड़ी में बंधी तीन बकरियां भी जल गईं। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। सोमवार को मुखिया अजीत कुमार सिंह पप्पू सिंह, राजस्व कर्मचारी राधेश्याम प्रसाद, अंचल निरीक्षक मो. सलीम और पशु चिकित्सक जयप्रकाश प्रसाद पहुंचकर घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता अनुदान और गृह निर्माण कराने का आश्वासन दिया। गुलाबचंद साह ने सीओ तथा ओपी में आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है। इस अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान में रहने को विवश हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…