Siwan News

जीविका दीदियों को चोर बता बनाया घंटों बंधक, मारपीट

परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चौकीहसन बंगरा टोला गांव में जीविका दीदी के द्वारा महिलाओं को समूह में जोड़ने के दौरान शनिवार को बंधक बना मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. साथ ही एक घर में चोरी करने का आरोप लगाते हुये तीन घंटे तक बंधक बना कर मारपीट करने का भी आरोप है. गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी पश्चिम पंचायत की जीविका दीदी संजू देवी ने थाने में आवेदन देकर चौकी हसन के बंगरा टोला गांव निवासी मुन्ना अंसारी, कमरु अंसारी व अज्ञात छह लोगों को नामजद किया है. उसका आरोप है कि वह जीविका दीदी मंजू देवी, दुर्गा देवी व मीणा देवी के द्वारा चौकीहसन गांव के बंगरा टोला में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में जोड़ रही थी.तभी इसी गांव के मुन्ना अंसारी व कमरू अंसारी अपने 4-5 साथियों के साथ पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर सभी जीविका दीदी को अपने घर में बंधक बना लिया. यही नहीं गत 14 दिसंबर को घर से कीमती गहना चोरी कर लेने का आरोप लगाने लगे. इसकी सूचना बंधक बनी जीविका दीदी के द्वारा प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रीतम कुमार को दी. जिसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़हरिया के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को दी गई. घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने बंधक बनी जीविका दीदी को मुक्त करवाते हुए महिला पुलिस बल के सहयोग से थाना लाया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना में संलिप्त मुन्ना अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026