Maharajganj News

एनआरसी के विरोध में महाराजगंज में बंदी का मिलाजुला असर

परवेज अख्तर/सीवान :- नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने शनिवार को बिहार बंद का असर महाराजगंज में मिला जुला रहा। बिहार बंदी को लेकर महाराजगंज में सुबह से ही बंद का असर दिखना शुरू हो गया है। ठंडी के बाद भी राजद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर नगर की दुकानें एनआरसी के विरूद्ध में बंद करने की अपील लोगों से की। बंद का नेतृत्व राजद के प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय ने की। वही अनुमंडल मुख्यालय के राजेन्द्र चौक पर राजद कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया। एनआरसी के विरूद्ध में महागठबंधन के सहयोगी दलों ने भी आरजेडी के बंद का समर्थन किया है। बंद के दौरान उपद्रव की आशंका को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयार की गई थी। बिहार बंद के कारण सड़कों पर सरकारी और निजी बसे नहीं चल रही है। सड़कों पर इक्का-दुक्का अनिवार्य अथवा निजी वाहनें ही चलती दिख रही है। दूसरी ओर बिहार बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर चौक चौराहे पर पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे। एनआरसी के विरोध कर रहे राजद कार्यकर्ताओं के नगर भ्रमण के दौरान पुलिस के जवान भी साथ चल रहे थे। अनुमंडल प्रशासन हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर रखे हुए है। एनआरसी के विरोध में धरना प्रदर्शन करने वालों में राजद के प्रदेश महासचिव अरविंद गुप्ता, रांकपा जिलाध्यक्ष इंदु देवी, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष परशुराम सिंह, जिला महासचिव रमेश उपाध्याय, जिला पार्षद चंद्रिका राम राजद नेता राज किशोर गुप्ता राजद प्रखंड उपाध्यक्ष रूपचंद, डॉ राम नारायण राम,रामनिवास शर्मा, राज नाथ महतो, मुखिया रमेश यादव, बीडीसी अशरफ अंसारी, नासिर अली उर्फ राजा, शमशाद अली, सत्येंद्र यादव, दिनेश चौधरी, मोहन यादव, साबिर हुसैन, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, मंगल मांझी, नजरुल बारी, अशरफ खान, खालिद हुसैन, बाबू अली, मुन्ना अंसारी, जितेंद्र यादव, ब्रजकिशोर सिंह, आदि राजद कार्यकर्ता शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026