परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के तक्कीपुर पंचायत के पिपरा कलां गांव में गुरुवार को रात्रि महिला को बंधक बनाकर नकदी, कपड़ा, आभूषण सहित तीन लाख रुपये की संपत्ति लूट ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिपरा कलां निवासी रामकिशोर पांडेय का पूरा परिवार गुरुवार की रात्रि भोजन करने के बाद सो गया था, तभी मध्य रात्रि करीब आधा दर्जन डकैत घर के पिछले हिस्से के खिड़की का जाली तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। तभी राजकिशोर पांडेय की पत्नी लीली देवी की नींद खुली। अभी वह कुछ समझ पाती तबतक डकैतों की नजर उन पर पड़ी। उसने रस्सी से उन्हें बांधकर घर में रखे 80 हजार नकदी,2 लाख 50 हजार रुपये के आभूषण, कपड़े की चोरी कर ली। डकैत जब घटना को अंजाम देकर चले गए तब लीली देवी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर रामकिशोर पांडेय की नींद खुली। वे दौड़कर आए तो देखे कि उनकी पत्नी को रस्सी से बांध दिया गया है। वह पूरी तरह डर गईं थीं और रो रही थी। तब तक उनकी नजर घर में बिखरे सामान पर पड़ी। उसने तुरंत अपनी पत्नी के रस्सी को खोला। इस संबंध में रामकिशोर पांडेय ने शुक्रवार को थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस ने घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर घटना का उद्भेदन तुरंत किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…