परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गांधी मैदान स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल एवं कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं का वार्षिक परीक्षाफल शुक्रवार को घोषित किया गया। इससे बच्चों में काफी खुशी देखी गई। स्कूल के संपूर्ण छात्र-छात्राओं में स्कूल से टॉपर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाला कक्षा आठ सी का छात्र दीपक कुमार रहे जिन्होंने 2600 में 2541 अंक तथा 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं दूसरे एवं तीसरे स्थान पर छात्राएं खुशी कुमारी एवं तान्या सोनी है। खुशी कुमारी ने 2600 में 2538 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही जबकि तान्या सोनी 2600 में 2533 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक एकेडी, आरके, पार्वती समेत अन्य शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं द्वारा पढ़ाई के प्रति छात्र-छात्राओं को सजग रहने के लिए आह्वान किया। प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पालन करते हुए कठिन परिश्रम के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…