सीवान में नमाज पढ़कर लौट रहे मच्छरदानी दुकानदार तौकीर अहमद को बदमाशों ने मारी गोली

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला में बुधवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे एक मच्छरदानी दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टर ने घायल की स्थिति को गंभीर देखकर पटना रेफर कर दिया। घायल दुकानदार की पहचान शेख मोहल्ला निवासी तौकीर अहमद के रूप में हुई। बदमाशों ने तौकीर को तीन गोली मारी थी। तौकीर जमीन खरीद फरोख्त का काम करते हैं। वहीं घटना के बाद सदर अस्पताल में काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पर नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित सहित अन्य पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी कैमरा के फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान में जुटी थी। मामले में स्वजनों ने बताया कि दुकान से मस्जिद नमाज पढ़ने गए हुए थे। नमाज पढ़कर लौटने के क्रम में हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान तीन गोली तौकीर को लगी। वहीं एक गोली उसके मोबाइल में लगी। घटना के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026