हसनपुरा में वार्ड पार्षद नईम अशरफ को ममेरे भाई ने की थी हत्या, डब्लू मियां की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
एमएच नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर में 25 फरवरी की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने मिलाद से घर लौट रहे नवगठित हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 के पार्षद नईम अशरफ को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वार्ड पार्षद की हत्या उसके ममेरे भाई एमएच नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी जमाल अहमद उर्फ डब्लू मियां ने वर्षो से चल रहे आपसी विवाद को लेकर की थी।

मामले में एसपी श्रीी शैलेश कुमार सिन्हा तो बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि वार्ड पार्षद नईम असरफ की हत्या में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध कांड दर्ज कर त्वरित गति से अनुसंधान किया गया। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश जमाल अहमद को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल एवं तीन जिंदा गोली बरामद की गई। गिरफ्तार बदमाश ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना का कारण आपसी विवाद बताया। गिरफ्तार बदमाश डब्लू मियां मृतक नईम असरफ का ममेरा भाई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024