नौतन

सिवान में बियर के साथ मां बेटा गिरफ्तार, अन्य जगहों पर भी छापेमारी

परवेज़ अख्तर/सीवान:
उत्पाद विभाग की टीम ने नौतन थाना क्षेत्र के बंका मोड़ स्थित चेकपोस्ट पर मंगलवार की सुबह शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर भारी मात्रा में बियर के साथ मां बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला शराब कारोबारी की बाइक जप्त कर लिया। इस संबंध में अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ यूपी से भारी मात्रा में शराब लेकर नौतन के रास्ते हसनपुरा आ रही थी। इसकी सूचना के बाद टीम गठित कर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रसाद व अरविंद कुमार सिंह के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी की गयी।बाइक की सघन तलाशी के दौरान 60 बोतल बीयर बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि महिला लंबे समय से अपने बेटे को साथ में लेकर यूपी से शराब की तस्करी करती थी।महिला शराब कारोबारी हसनपुरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी श्रीमती देवी तथा उसका पुत्र मदन कुमार है।उधर सोमवार की देर रात शराब बेचने की सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने लहेजी गांव में छापेमारी कर 32 लीटर देसी चूलाई की शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला लहेजी गांव निवासी मंजू देवी है। मौके पर एसआई उमेशचंद्र राय अजीत कुमार अरविंद कुमार सिंह सुमेधा कुमारी उत्पाद एवं सैफ के जवान थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026