Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जंक्शन पर बाइक स्टैंड बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन से ही जंक्शन के बाहर सर्कुलेटिग एरिया स्थित बाइक व साइकिल स्टैंड बंद है। इस कारण जंक्शन पर आने वाले लोगों को अपनी साइकिल, बाइक व बड़े वाहन खड़े करने के लिए सोचना पड़ रहा है। इनकी गाड़ियां राम भरोसे बिना किसी सुरक्षा के सर्कुलेटिग एरिया में खड़ी हो रही हैं। इस कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की चिता सता रही है। क्योंकि वाहन चोर गिरोह जंक्शन पर पूरी तरह से सक्रिय हैं। वहीं जीआरपी और आरपीएफ की भी परेशानी इन दिनों बढ़ गई है। वहीं विभाग की मानें तो पैसे को लेकर ये स्टैंड बंद है।

ठेकेदार को प्रतिदिन दस हजार रुपए रेलवे को देने हैं, लेकिन कोरोना महामारी को लेकर बहुत सी ट्रेनों का परिचालन बंद होने के कारण यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई और बाइक स्टैंड में लोगों की गाड़ियां खड़ी होना बंद हो गईं। ऐसे में स्टैंड चालक की आमदनी जैसे जैसे घटती चली गई वैसे वैसे वह रेलवे को राजस्व देने में कतराने लगा और अपनी असमर्थता जताते हुए स्टैंड चलाने के लिए हाथ खड़े कर दिए। इस कारण मजबूर होकर रेलवे को अपनी साइकिल स्टैंड को बंद करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन रेलवे को इस स्टैंड से 10 हजार रुपये की आमदनी होती थी।

अधिकारी व यात्री दोनों परेशान

बता दें कि पहले सुरक्षा दृष्टिकोण से रेलवे अधिकारी व यात्री अपनी बाइक व साइकिल को स्टैंड में खड़ा करते थे। अब स्टैंड के बंद होने से रेलवे अधिकारियों को अपनी-अपनी बाइक को प्लेटफॉर्म नंबर एक जीआरपी पोस्ट के समीप लगानी पड़ रही है तो वहीं यात्रियों को लावारिस स्थिति में बाइक को सर्कुलेटिग एरिया में छोड़नी पड़ रही है।

कहते हैं अधिकारी

लॉकडाउन के समय से ही साइकिल एवं बाइक स्टैंड बंद है। स्टैंड में बाइक की संख्या कम होने से उसने पैसा देने में असमर्थ जाहिर की है। प्रतिदिन उसको दस हजार रुपए राजस्व रेलवे को देने होता था।

गणेश यादव

डीसीआई, सिवान जंक्शन

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026