Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, निजी चिकित्सक पर लगाया आरोप

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अफराद बाजार स्थित एक क्लीनिक में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने बवाल काटा. परिजनों का आरोप था कि जच्चा-बच्चा की मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही है. बतादें कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के हहवा गांव निवासी अनीश शर्मा ने बताया कि पत्नी बसंती देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. गुरुवार को उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया. जहां इलाज कर रहे कथित डॉक्टर ने बताया गया कि प्रसूता की स्थिति चिंताजनक है.

इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. परिजनों का आरोप है कि जिस समय महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही थी, उस समय उसकी मौत हो चुकी थी. दवाब डालकर उसे सदर अस्पताल के लिए भेज दिया गया. वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से दोनों की मौत हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026