परवेज अख्तर/सिवान :- सहकारी सुता मिल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. इधर सरकारी सुता मिल के कर्मचारी यूनियन के लोग लगातार 16 में दिन धरना पर बैठे रहे. कर्मचारी यूनियन के सचिव लालमोहम्मद मियां ने बताया कि जब तक मजदूरों का बकाया वेतन नहीं मिलता है तब तक इस भवन को टूटने नहीं देंगे. चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना हो, हम कर गुजर जाएंगे.
उन्होंने कहा कि मजदूरों का वेतन व उनका समायोजन हक लेकर रहेंगे. गौरतलब है कि 18 जून से लगातार मजदूर मिल परिसर में ही धरने पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक विभाग के कोई अधिकारी या जिला प्रशासन के लोग इन मजदूरों का हाल-चाल जानने का प्रयास नहीं किया है. जिससे कर्मचारी यूनियन के सदस्यों में रोष व्याप्त है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…