परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ा में सोमवार को विद्युत का तार टूट कर गिरने से मां की मौत हो गई जबकि पुत्री घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को रामगढ़ा निवासी विजय सिंह की पत्नी सुंगाती देवी एवं नीशू कुमारी घर के बाहर जैसे ही निकली विद्युत तार टूटकर गिर गया। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। इस दौरान करंट लगने से सुंगाती देवी (48) की मौत हो गई। साथ ही पुत्री भी आंशिक रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने सुगांती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना में नीशू कुमारी आंशिक रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज कर चिकित्सकों ने घर भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीण परिजनों का ढाढ़स बंधा रहे हैं। मृतका के पति एवं पुत्र गुजरात में नौकरी करते हैं। इसकी सूचना उन्हें दे दी गई और शव को बर्फ में सुरक्षित रख दिया गया है। गुजरात से परिजनों को आने के बाद दाह संस्कार किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…