✍️परवेज अख्तर/सिवान: आंदर ढाला के समीप पुत्री से मिलने जा रही वृद्ध मां ट्रेन की चपेट में आ गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां स्तिथि गंभीर होने के कारण चिकित्स्कों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया.
घायल वृद्ध महिला की पहचान आंदर थाना क्षेत्र के आंदर बाजार निवासी स्व. सुदामा साह की पत्नी चंपा देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला अपनी पुत्री से मिलने के लिए छपरा जा रही थी. उसी दौरान आंदर ढाला के समीप मैरवा की तरफ से ट्रैन आ गई. जिसके चपेट में आने से दाहिना पैर कट गया. घायल महिला को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…