Siwan News

शशि के स्वदेश लौटने का इंतजार में टकटकी लगाए हैं परिजन

मां मीरा देवी का रोते-रोते बुरा हाल, तीन भाईयों में सबसे बड़ा पुत्र है शशि

कई सपने संजोय पिता ने भेजा था विदेश

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में विदेश भेजने वाले अवैध एजेंटों का जाल इस कदर फैला है कि यहां कोई ना कोई बेरोजगार इनके चंगुल में फंस ही जाता है और विदेशों में जाकर परेशानी का सबब बनता है। इसी तरह शहर का एक परिवार अपने लाडले को विदेश भेजकर परेशानी झेल रहा है। महादेवा ओपी क्षेत्र के माधव नगर मोहल्ला निवासी कौशिक प्रसाद का पुत्र शशि कुमार वर्मा के स्वदेश लौटने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं । परिजनों को उनके स्वदेश लौटने के इंतजार में आंखें पथरा गई है। शशि कुमार वर्मा अपने तीन भाईयों में क्रमश: सबसे बड़ा है। दूसरा भाई आनंद कुमार सोनी तथा तीसरे नंबर का भाई ओमप्रकाश सोनी मोबाइल मैकेनिक का काम महादेवा के मालवीय चौक पर करते हैं। पिता कौशिक प्रसाद शहर में जहां तहां घूमकर गोलगप्पा का दुकान चलाते हैं। बता दें कि कई सपने संजोय पिता कौशिक प्रसाद ने बड़े अरमान के साथ अपने पुत्र शशि कुमार वर्मा को पांच महीने पूर्व विदेश भेजा था। विदेश में फंसे शशि कुमार वर्मा के भाई आनंद कुमार सोनी ने बताया कि नौतन थाना क्षेत्र के किशुनपुरा गांव निवासी राज नारायण कुशवाहा ने मेरे भाई को धोखाधड़ी कर मलेसिया में टूर विजा में भेज दिया है। वहां वह पांच महीने से भूखे प्यासे की जिंदगी गुजार रहा है। मेरे भाई वहां मौजूद दूसरे किसी का मोबाइल मांग कर फोन कर रहे हैं और वहां के लोग मदद के रूप में खाना भी खिला देते हैं। उनके भाई ने बताया कि एजेंटों द्वारा जिस ठेकेदार के पास भेजा गया है वह ठेकेदार मेरे भाई का पासपोर्ट भी छीन लिया है और मांगने पर नहीं दे रहा है। शशि कुमार वर्मा के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, स्थानीय डीएम से विदेश में फंसे अपने लाल को स्वदेश बुलाने को लेकर पत्राचार के माध्यम से गुहार लगाई है। परंतु अब तक परिजनों को कोई लाभ न मिल सका है। परिजन लगातार पत्राचार के माध्यम से तीन महीने से गुहार लगा रहे हैं, क्योंकि पासपोर्ट मांगने पर मलेशिया का ठेकेदार तरह-तरह का धमकी भी दे रहा है। परिजनों ने बताया कि एजेंट के पास हमलोग फोन करते-करते हार-थक गए हैं। वह फोन भी नहीं उठा रहा है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026