Siwan News

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

परवेज अख्तर/ सिवान : शहर के महादेवा शिवमंदिर के समीप नगर परिषद के वार्ड 16 के पार्षद राजन साह के आवास पर रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिद्धि विनायक मेमोरियल ट्रस्ट के नेतृत्व में लगाया गया था। इस दौरान डॉ. एसबी पांडेय द्वारा सैकड़ों मरीजों का निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गई तथा आवश्यक परामर्श दिया गया। इस दौरान निशशुल्क शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच कर स्वस्थ रहने की सलाह दी गई। इस मौके पर वार्ड 16 के काफी संख्या में लोगों ने इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य राजन साह का सराहनीय योगदान रहा। वार्ड पार्षद ने बताया कि वार्ड वासियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना अतिआवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य को अमूल धन बताया। उन्होंने कहा कि मधुमेह भयावह बीमारी का रूप लेता जा रहा है जिससे बचाव बहुत आवश्यक है। इसकी जांच समय-समय पर करा आवश्यक परामर्श लेना आवश्यक है। इस मौके पर अजय कुमार, सुनील कुमार, संजीत कुमार, चुनचुन मांझी, छबिला मांझी, भगवान साह, पंकज कुमार, निरंजन कुमार मांझी, समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024