Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

30 को होगी मां सरस्वती की पूजा, तैयारी में जुटे विद्यार्थी

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में 30 जनवरी को होने वाली बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की तैयारी में लोग जुट गए हैं। सरस्वती पूजा का ले सरकारी एवं गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में विशेषकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसको लेकर टेंट-पंडालों की सजावट, मां सरस्वती की प्रतिमाओं की खरीदारी में छात्र व बच्चे जुट गए हैं। वहीं बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। इधर मूर्तिकार प्रतिमाओं का अंतिम रूप देने में जुटे हैं। आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि इस वर्ष माघ शुक्लपक्ष पंचमी 30 जनवरी गुरुवार को है। इस दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन हो जाएगा। इसी दिन मां सरस्वती की पूजा की जाएगी। वहीं प्रतिमा कलाकारों ने बताया कि इस बार 1200 से लेकर तीन हजार तक की प्रतिमा दी जाएगी।

पूजन का महत्व

मां की कृपा से ही कालीदास मूर्ख होकर भी विद्वान बन गए, कारण कि मां अपने भक्तों को बुद्धि प्रदान करती है जैसा कहा जाता है कि या देवी सर्वभुतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता, नम:तस्यै नम:तस्यै नम:तस्यै नमो नम:।

पूजन का समय

मां सरस्वती की पूजा 30 जनवरी गुरुवार को सूर्याेदय काल से सुबह 10.30 बजे तक किया जाएगा। इस वर्ष महासरस्वती की पूजा की जाएगी। इस वर्ष गुप्त नवरात्र में बसंत पंचमी होने से मां के पूजन के कई लाभ श्रद्धालुओं को मिलेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026