Maharajganj News

महाराजगंज में चिमनी मालिक पर प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा बंगरा गांव में चल रहे चिमनी पर जांच के दौरान सरकार द्वारा लागू किए गए नियम के द्वारा जारी प्रमाण पत्र चिमनी मालिक द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया. इस संबंध में महाराजगंज अंचलाधिकारी रविंद्र राम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि इस चिमनी पर 14 जनवरी को अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज, जिला खनन पदाधिकारी सीवान, एसडीपीओ महाराजगंज संयुक्त रूप से जांच किया गया. चिमनी पर उपस्थित चिमनी मालिक ने सरकार द्वारा जारी नियम के आलोक में किसी तरह का प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया फिर उसके बाद इस चिमनी को बंद करने का आदेश दे दिया गया. तदुपरांत 27 जनवरी को यह जानकारी मिली कि चिमनी से धुआं नहीं निकल रहा है लेकिन आग लगी हुई है. इस संबंध में चिमनी मालिक से दोबारा पूछताछ करने पर बताया कि चिमनी को बंद कर दिया गया है तथा चिमनी दूसरी जगह ले जाया जाएगा. उक्त चिमनी कसदेवरा बंगरा निवासी हेमनारायण साह की पत्नी बेदामी देवी तथा पुत्र अमित कुमार का है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026