Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महाराजगंज-मशरख रेलखंड पर रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खेढ़वा गांव के समीप महाराजगंज-मशरख रेलखंड पर रेलवे ट्रैक पर एक वृद्ध का शव दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वृद्ध की उम्र करीब 75 से 80 वर्ष बताई जा रही है। इसको लेकर क्षेत्र में अटकलों की बाजार गर्म है। मौके पर बसंतपुर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि महाराजगंज-मशरख रेलखंड पर खेढ़वा गांव में रेलवे ट्रैक के समीप एक वृद्ध का शव ग्रामीणों ने देखा। शव देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर मिलते ही खेढ़वा, बनसोही, बड़कागांव, बखतौली सहित कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच शव की पहचान में जुटे हुए थे, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक कुर्ता एवं धोती पहने हुए था। मृतक के पैर के एंड़ी का मांस ट्रैक के बाहरी हिस्से में चिपका हुआ था। उसके सिर, पैर, हाथ, पीठ पर जख्म थे। उसके कपड़े कई जगह से फट चुके थे। वह धोती एवं हाफ कुर्ता पहना हुआ था। कुछ लोगों का मानना था कि वह व्यक्ति सोमवार को 10.25 बजे महाराजगंज से मशरख जाने वाली ट्रेन से गिर जाने के कारण दम तोड़ दिया होगा, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि रेल लाइन पार करने के क्रम में ट्रेन से झटका लगने से उसने दम तोड़ा होगा तो कुछ लोग इसे आपराधिक घटनाओं से जोड़ इस शव को देख रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बसंतपुर थाने को दी। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के निर्देश पर एसआई अखिलेश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ज्ञात हो कि महराजगंज-मशरक रेल खंड चालू होने के बाद इस क्षेत्र की यह पहली घटना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026