Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सारण आयुक्त ने विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा चुनाव को लेकर सारण आयुक्त लोकेश कुमार सिंह ने रविवार की शाम प्रखंड के विभिन्न बूूूथों पर मूलभूत सुविधाएं की जांच की। आयुक्त ने सबसे पहले बूथ संख्या 275 राजकीय मध्य विद्यालय कोड़ारी भरौली का निरीक्षण किया। इसके बाद बूथ संख्या 280 मध्य विद्यालय कमसड़ा, बूथ संख्या 291 एवं 292 लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज बगौरा, बूथ संख्या 289 एवं 290 मध्य विद्यालय बगौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उनके ठहराव स्थल, दिव्यांग के लिए ट्राई साइकिल की आवश्यकता एवं उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी ली गई। बूूूथों पर शौचालय, रैंप, पेयजल, साफ-सफाईं, आदर्श मतदान केंद्र पर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, दिव्यांग मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाताओं को जागरूकता अभियान चलाने, बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीसी सुनील कुमार, एसडीओ मंजीत कुमार, बीडीओ रीता कुमारी, सीओ पारसनाथ राय, प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह, चंद्रशेखर राय, बीएलओ रमेश कुमार, राजकुमार मांंझी, मिथिलेश कुमार, ललन राम, मुकेश राम, विजय कुमार, मुन्ना कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार सिंह, रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026