Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छह सौ की खरीदी गई साइकिल से निकल पड़ा मोतिहारी

सीवान : समय के थपेड़ों से आदमी को बहुत कुछ सीखना पड़ता है। जहां कुछ लोग
इसे सार्थक बना लेते हैं, वहीं कुछ लोग निरर्थकता की जंजाल में फंस कर रह
जाते हैं। एक उक्ति तो हमेशा से ही प्रासंगिक रही है कि परिस्थितियां
कितनी भी प्रतिकूल क्यों न हो साहस और संयम से हौसलों में जान आ जाती है।
कुछ ऐसा ही कर दिखया है मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के
केयार दरियापुर निवासी कपिलदेव पटेल के पुत्र रमेश पटेल ने। पेशे से
राजमिस्त्री रमेश वाराणसी के छित्तईपुर मलिहानवा मोहल्ला में किराए के
कमरे में रहकर दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन यापन पर रहा था। पूरे देश में
जब लॉक डाउन लागू हुआ तो प्रभावित रमेश पिछले 31 मार्च को वाराणसी से
अपने घर मोतिहारी के लिए निकल पड़ा।

छह सौ में खरीदी थी साइकिल

रमेश के पास एक पुरानी साइकिल थी जो कुछ दिन पहले 600 रुपए में खरीदी थी।
वहीं साइकिल आज उसकी विपरित परिस्थितियों का सहारा बन गयी। उसी से अपने
गंतव्य को निकल पड़ा। कई परिस्थितियों से जूझते हुए वह एक अप्रैल की देर
शाम बिहार की सीमा में श्रीकलपुर चेकपोस्ट पहुंचा। उसे कितने किलोमीटर का
सफर अभी तय करना है यह पता नहीं। उसे मोतिहारी जाना है, बस यहीं मन में
बना हुआ है।

चेकपोस्ट पर समाजसेवी लंगर में मिला खाना

काफी थका-हारा था रमेश, चेकपोस्ट पर समाजसेवियों द्वारा चल रहे राहत
शिविर में भोजन मिला तो जान में जान आ गयी। हालांकि इसका उसे तनिक भरोसा
भी न था। चेककपोस्ट पर तैनात कर्मियों ने रोक दिया था। किसी तरह आरजू
मिन्नत करके घर के लिए निकल पड़ा।

बच्चों को पढ़ाना चाहता है रमेश

वाराणसी शहर में मजदूरी करने वाला रमेश अपने बच्चों को पढ़ना चाहता है।
इसके लिए वह रेगुलर 8 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद ओवरटाइम भी करता
है। लेकिन, इस विषम परिस्थिति में उसे घर लौटना पड़ा।

गांव में कटनी कर जुटाएगा राशन

रमेश इस उम्मीद में जल्दी घर जा रहा है कि गेहूं की कटनी है। खेत में काम
करके खाने का अनाज तो जुटा लेगा। जग के कल्याण के लिए लागू लॉकडाउन पर
उसने कोई टिप्पणी करना मुनासिब नहीं समझा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026