Categories: पटना

मोतिहारी: जदयू विधायक को भी नही छोड़ा चोरों ने, जानिए पूरी सच्चाई

पटना: सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक शालिनी मिश्रा के निजी आवास पर चोरी हो गई है। विधायक के मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मोहल्ले में स्थित आवास को चोरों ने निशाना बनाया है। बुधवार को यह जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो लोग यह सोच कर दंग रह गए की सरकारी दल के विधायक भी चोरों से सुरक्षित नहीं है। विधायक के एक रिश्तेदार अमित कुमार चौबे के बयान पर मोतिहारी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गये चोर

थानाध्यक्ष के नाम दिए गए आवेदन में विधायक के रिश्तेदार ने कहा है कि शालिनी मिश्रा के नही रहने पर वे इस मकान की देखभाल करते हैं। पिछले कुछ दिनों से अमित चौबे विधायक आवास पर नहीं गए थे। बुधवार को स्थानीय लोगों से मिली जानकारी पर पहुंचे अमित चौबे ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर विधायक शालिनी मिश्रा खुद मौके पर पहुंच पहुंचे। आवेदन के मुताबिक, लगभग एक लाख के आभूषण, 27 हजार रुपये नगद और लाखों के अन्य सामान की चोरी कर ली गई है। विधायक ने कहा है कि सोची समझी साजिश के तहत यह चोरी हुई है क्योंकि सामान और नगद के साथ कई आवश्यक कागजात जी चुराए गए हैं। नगर थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026