परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी एक युवक की शुक्रवार को करंट लगने से हरियाणा के फरीदाबाद में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक का माहौल है। मृतक रघुनाथपुर निवासी पूर्व वार्ड सदस्य अवधेश भगत का पुत्र दीपक भगत बताया जाता है।
बताया जाता है कि दीपक फरीदाबाद में एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार की शाम कंपनी में काम करने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना उसके साथियों ने स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन फरीदाबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…