परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र गोड़ की पत्नी जसिया देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जसिया देवी शनिवार की सुबह किसी काम से घर के बाहर गई थी। इस दौरान खेत में टूटकर गिरे धारा प्रवाह हाइटेंशन तार की चपेट में आ गई।
इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। मुखिया आशा देवी प्रशासन व विद्युत विभाग से मृतक के स्वजन को मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…