परवेज़ अख्तर/सिवान : महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने शनिवार की देर शाम बसंतपुर गांधी आश्रम परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि यह भवन 14 लाख, 20 हजार 300 की लागत से बनेगा। इसको लेकर बसंतपुर की जनता में खुशी है। शिलान्यास को ले गांधी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो कि यह भवन काफी जर्जर हो गया था। शिलान्यास के बाद ट्रस्ट के सदस्यों ने उन्हें पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ट्रस्ट के सचिव रंजीत प्रसाद ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। सांसद ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर भाजपा नेता देवेश कांत सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण साह, कोषाध्यक्ष कनवर लाल, संरक्षक बीडी तिवारी, सदस्य लक्ष्मण सिंह, अनिल प्रसाद, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र प्रसाद रस्तोगी, बलिराम प्रसाद, रेयाज अहमद, देवीलाल शर्मा, पुष्पेंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…