परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के राजापुर कौशल विकास केंद्र परिसर में शनिवार को निदेशक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में तकनीकी शिक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच समारोह आयोजित कर उनके बीच प्रमाण पत्र एवं मेडल का वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कौशल विकास केंद्र के उत्तीर्ण 150 छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया तथा उन्हें मेडल पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आजकल तकनीकी शिक्षा अहम हो गई है। यह युग तकनीकी युग है। बिना तकनीकी शिक्षा के जीवन संभव नहीं है। उन्होंने अन्य बच्चों को संस्थान से तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालक आशुतोष कुमार सिंह ने भी इस महत्व पर प्रकाश डाला तथा इस शिक्षा के उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सांसद को फुल माला पहनाकर तथा डायरी, कमल आदि उपहार देकर सम्मानित किया गया। समारोह को मोदी मिशन के प्रदेश स्तरीय नेता मनोरंजन कुमार सिंह,जिला अनुश्रवण समिति के सदस्य त्रिभुवन राम, भाजपा नेता बृजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह,अखिलेश्वर मिश्रा, आयोजक सह संयोजक भारत सिंह, बीडीसी मेघनाथ पासवान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, गिरिशदेव सिंह, अनिल पासवान, पवन सिंह, रजनी कुमारी, मोनू कुमार समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…