परवेज अख्तर/सिवान : भाजपा सांसद ओमप्रकाश यादव अपने जनप्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को सोहागरा हत्या कांड के मृत परिवार वीरेंद्र तातवा के घर पहुंच आर्थिक सहायता देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। सांसद ओमप्रकाश यादव करीब चार बजे सोहागरा पहुंच मृतक वीरेंद्र तांतवा के परिजन से मिले। उसके बाद घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। सांसद ने पीड़ित परिवारों से मिल कर उन्हें सांत्वना देते हुए ढाढ़स बंधाया। उनके साथ गुठनी प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, प्रतिनिधि जितेंद्र राय, हुसैनगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, बृजनंदन सिंह, राजनाथ राम, सुनील ठाकुर, सुदामा पटेल, नागेंद्र यादव, संतोष यादव, विशुन यादव सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…